
Weather Alert- मौसम विभाग ने 48 घंटों में भारी बारिस की चेतावनी , बंद किये गये स्कूल,कॉलेज
आगरा। मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी, जिससे कड़ाके की सर्दी की शुरुआत होगी। वहीं आज के मौसम की बात करें, तो न्यूनतम पारा 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दो दिन की आफत
मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और भारी बारिश होगी, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश के कई जिले इससे प्रभावित रहेंगे। ताजनगरी में इन दोनों दिनों हल्की बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। वहीं हाल के मौसम की बात करें, तो सुबह गलन भरी सर्दी के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। दिन में सूर्य की तपिश से राहत जरूर मिलती है, लेकिन सर्द हवाएं परेशान करती रहती हैं।
फसलों को नुकसान
वहीं किसानों के लिए ये दो दिन बड़ी आफत रहेगी। इस मौसम में बारिश आलू और सरसों दोनों ही फसल के लिए नुकसानदायक है। मलपुरा के किसान नौहवत सिंह ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान सरसों की खेती के लिए है, क्योंकि फसल पर फूल खिल चुका है, ऐसे में बारिश इस फूल को नुकसान पहुचाएगी। वहीं आलू की फसल के लिए भी ये नुकसानदायक है।
Published on:
10 Dec 2019, 10:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.