देश में 20 न्यूक्लियर रिएक्टर
वहीं, देश में 20 न्यूक्लियर रिएक्टर हैं, इनसे 6219 मेगावाट बिजली का उत्पादन होना हो रहा है। 2032 तक 48 नए न्यूक्लियर रिएक्टर बनने का लक्ष्य है। देश में एनर्जी की आवश्यकता हर वर्ष लगभग 1.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। इसके साथ ही सौर उर्जा सहित उर्जा के अन्य विकल्पों को भी इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे इनर्जी का सही इस्तेमाल किया जा सके। हर क्षेत्र और राज्य के लिए वहां मौजूद कच्चे माल की उपलब्धता के आधार पर अलग अलग इनर्जी के लिए पॉलिसी होनी चाहिए। अतिथियों का स्वागत कॉलेज के निदेशक व सलाहकार डॉ. संयम गुप्ता ने किया। इंस्पायर कैम्प में आगरा , शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला के 32 स्कूलों के 150 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।