12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय पर्यावरण संघ ने निकाली रैली

रैली निकालकर लोगों को किया गया पर्यावरण के प्रति जागरुक।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

May 29, 2018

 Rally

Rally

आगरा। खेरिया मोड़ स्थित मिलन वाटिका पर भारतीय पर्यावरण संघ महानगर आगरा द्वारा ‘‘प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ’’ पर समस्त क्षेत्रवासियों को जागरूक करने हेतु एक विशाल रैली आयोजित की गयी, जिसमें पर्यावरण सम्बन्धित पट्टिकायें लेकर समस्त क्षेत्रवासी मिलन वाटिका से चलकर अजीत नगर गेट होते हुए सोना नगर की पुलिया से अर्जुन नगर तिराहे और अयोध्या कुंज मोड़ होते हुए पुनः मिलन वाटिका पर एकत्रित हुए। रैली का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण करके हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल पालीवाल सचिव जिला ऑलम्पिक संघ व मुख्य वक्ता पंकज खंडेलवाल राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ विभाग कार्यवाह व लीलाधर सतीजा नगर संघचालक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने किया।


ये रखे विचार
विशिष्ट अतिथि पंकज खंडेलवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पॉलिथिन का उपयोग न करें व प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवनकाल में कम से कम पांच वृक्ष लगाने चाहिये तथा उनकी देखभाल अवश्य करनी चाहिये और जब भी हम घर से सामान लेने के लिये बाहर जायें तो कपड़े के बने थैले का उपयोग करें। मुख्य अतिथि राहुल पालीवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि पॉलिथिन का उपयोग बिलकुल बन्द कर देना चाहिये और प्रशासन को भी इस समस्या पर ध्यान देना चाहिये। पर्यावरण विभाग के महानगर सहप्रमुख प्रदीप मंगल ने सभी क्षेत्रवासियों को कतार बद्ध खड़े करके प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलावाई।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपस्थित राहुल पालीवाल, पंकज खंडेलवाल, लीलाधर सतीजा, नित्य प्रकाश निमेश उप सभापति, पार्षद जय सिंह सरदार, महेश शर्मा, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष, अशाक वर्मा सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, मनीष खेत्रपाल, एडवोकेट ब्रज किशार पर्यावरण भाग सहप्रमुख, मोहित वर्मा संयोजक क्रीडा भारती, सचीन शर्मा, दिनेश सिंघल, राहुल सागर, रोहतान सिंह पर्यावरण भाग प्रमुख, पियुष तायल पर्यावरण नगर प्रमुख, रोहित गोयल पर्यावरण सहप्रमुख, सन्दीप पारासर, अखिलेश अग्रवाल डायरेक्टर लोकहितम ब्लैड बैंक, अमित शर्मा, प्रवीन इत्यादी उपस्थित रहे। अन्त में मोहित वर्मा ने कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया और सभी माता बहन व भाईयों को अल्प आहर वितरित किया गया।