आगरा। फेसबुक पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। युवक ने पहले युवती से दोस्ती की मीठी मीठी बातें कर भरोसा जीता फिर मोबाइल नंबर मांग लिया। युवती ने मोबाइल नंबर दिया तो युवक का असली चेहरा सामने आया। युवक ने युवती को घर में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का रेप करने के बाद युवक ने उसके कुछ अश्लील फोटो भी मोबाइल में कैद कर लिए। युवती ने विरोध किया तो युवक ने फोटो इंटरनेट पर डाल दिए। पुलिस से इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इंटरनेट पर पड़े फोटो डिलीट किए।