वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अॉफीसर हैं अमित पाठक। इससे पहले एसएसपी विशेष कार्य बल यानि एसटीएफ में तीन साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है। इनमें सोशल मीडिया में सबसे बड़े 3700 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 650 करोड़ रुपए की बरामदगी की। इसे अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी माना गया है। अन्य चर्चित मामलों में बिजनौर में एनआइए अधिकारी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या का पर्दाफाश किया। हत्यारोपी मुनीर को गिरफ्तार करके भेल भेजा। बिहार के चर्चित डॉक्टर दंपति अपहरण कांड के राजफाश में भी शामिल रहे। एसटीएफ टीम ने उनके नेतृत्व में डॉक्टर दंपति को सकुशल बरामद किया था। इससे पूर्व एसपी अलीगढ़, फतेहपुर, चंदौली, एटा, एसपी रेलवे गोरखपुर एवं 36 बटालियन पीएसी वाराणसी में रहे हैं।