बच्ची ने बताई करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालमा संस्थान परिसर में रह रहे बच्ची के परिजन थाना ताजगंज पहुंचे और उन्होंने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी विष्णुदत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। आरोपी जालमा संस्थान का साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से ऐसी हरकत कर रहा था। उसने कई और के साथ भी अश्लील हकरत की है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि जालमा संस्थान एक बहुत की विख्यात संस्थान है। इस घटना के वहां के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जालमा द्वारा मुख्यालय दिल्ली को भेजी गई है।