17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र के अंतिम दिन कन्या-लांगुरा पूजन, देखें वीडियो

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को कन्या-लांगुरा का पूजन हुआ। कन्याओं के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 29 Sep 2017, 12:14 PM IST

कन्या पूजन

कन्या पूजन

आगरा। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को कन्या-लांगुरा का पूजन हुआ। कन्याओं के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया। अष्टमी को भी कन्या-लांगुरा का पूजन हुआ था। देवी जागरण की भी शहर में धूम मची हुई है। 30 अक्टूबर को दशहरा है। इसी दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।

घर बुलाकर भोजन कराया

देवी के नौ रूप हैं। इसलिए नवमी पर नौ कन्याओं के पूजन का विधान है। कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। अष्टमी को व्रत रखने वालों ने नवमी की सुबह पूजा-पाठ के बाद कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराया। उन्हें दक्षिणी दी। अधिकांश जगह नौ कन्याएं नहीं हो पाईं। ऐसे में प्रसाद मंदिरों में चढ़ाया गया। यह भी देखा गया कि कुछ कन्याएं सुबह से ही तैयार थीं।

प्रसाद में गिफ्ट के बड़े पैकेट

एक समय था जब कन्याओं को पूजन के बाद हलवा-चना का प्रसाद और कुछ रुपये दिए जाते थे। बदलते समय के अनुसार अब प्रसाद में गिफ्ट के बड़े पैकेट दिए जाने हैं। इनमें चॉकलेट, बिस्कुट और अन्य चीजें शामिल हैं।

सिर्फ कन्या पूजन से कुछ नहीं होने वाला

सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में देखा गया कि कन्याओं को पहले अपने यहां बुलाने के लिए महिलाओं में होड़ मची रही। शास्त्रीपुरम निवासी साधना वर्मा का कहना है कि अगर हम वास्तविक रूप से बेटियों को बचा रहे होते, यह नौबत नहीं आती। हर साल देखने में आ रहा है कि कन्याओं को ढूंढना पड़ रहा है। सिर्फ कन्या पूजन से कुछ नहीं होने वाला है। जरूरत इस बात की है कि हम बेटी की हत्या गर्भ में ही न करें। दूसरी ओर रजनी ने कहा कि हर घर में बेटी का होना आवश्यक है। देखा जा रहा है कि किसी के दो बेटे हो जाएं तो वह नसबंदी करा लेता है। अगर दो बेटियां हैं तो बेटे के लिए तमाम तरह के उपाय करता रहता है। यह प्रवृत्ति देश और समाज के लिए घातक है।