
Gopal Das Neeraj
आगरा। पद्मभूषण और महाकवि गोपाल दास नीरज की याद में आगरा में इतिहास रचने जा रहा है। देश के जाने-माने 30 दिग्गज रचनाकर बिना लिफाफा लिए कविता पाठ करेंगे। यह नीरज जी का व्यक्तित्व है, जो कवि निःशुल्क कविता पाठ के लिए राजी हो गए हैं। यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर, 2018 को रात्रि आठ बजे से सूरसदन सभागार में होगा।
अखिल भारतीय “काव्यांजलि” कवि सम्मेलन में ग़ाज़ियाबाद से डॉ. कुंवर बैचेन , ग्वालियर से प्रदीप चौबे , मुंबई से देवदत्त देव , दिल्ली से अरुण जैमिनी , फरीदाबाद से दिनेश रघुवंशी, दिल्ली से डॉ. कीर्ति काले एवं डॉ. सरिता शर्मा , जयपुर से अशोक चारण , अलीगढ से अंजना सिंह सेंगर , आष्टा से गीतेश्वर घायल , उज्जैन से अशोक भाटी , उदयपुर से अजात शत्रु , इटावा से डॉ. राजीव राज , नोएडा से वेदप्रकाश वेद , जबलपुर से सुदीप भोला , शुजालपुर से गोविन्द राठी , मथुरा से पूनम शर्मा , डॉ, संदीप शर्मा धार से, दिल्ली से शालिनी सरगम सहित गुणवीर राणा , आगरा से रमेश मुस्कान, पवन आगरी , रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी , ज्योत्सना शर्मा , डॉ.अनुज त्यागी आदि सहित 30 से भी ज्यादा संख्या में एकत्रित हो अपनी काव्य रचनाएँ पढेंगे | नीरज जी के पुत्र कवि शशांक शेखर ने बताया कि अनेक कवियों को आने से मना किया गया है, क्योंकि समय कम है।
ये हैं अतिथि
इंडियन सिटीजन काउंसिल के महासचिव रवि मल्होत्रा ने बताया कि सभी कविगण निःशुल्क काव्यपाठ करेंगे । इस आयोजन को भी निःशुल्क ही आमंत्रण व्यवस्थित किया गया है ताकि कोई भी ऐसा व्यक्ति विशेष जो नीरज जी के जीवनसे प्रेरित हो, उन्हें श्रद्धांजलि देने से वंचित रह गया हो तो वो भी आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकता है | उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री एस पी सिंह जी बघेल हैं | विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमेंद्र विक्रम सिंह , अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह , आगरा के डी.आई.जी. लव कुमार , निरंकारी मिशन की जोनल इंचार्ज माता कान्ता जी महेन्द्रू उपस्थित रहेंगे |
इन संस्थाओं का सहयोग
आयोजन को सफलरूप प्रदान कर जन जन तक पहुंचाने के लिए सूर स्मारक मंडल , इंडियन सिटीजन काउन्सिल, महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट , कवि सम्मेलन समिति , बाइसेंटेनरी मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी इत्यादि ने आगरा की जनता और सभी काव्यप्रेमियों से कार्यक्रम में पधारकर श्रवण करने की अपील की है |
Updated on:
4 Oct 2018, 6:52 AM IST
Published on:
4 Oct 2018, 6:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.