मंदिरों में भी विशेष सटावट
वैदिक सूत्रम चेयरमैन पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि बृज क्षेत्र में Janmashtami के दौरान श्रीकृष्ण बलराम मंदिर और बांकेबिहारी मंदिर से जुड़े विदेशी भक्त भी कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाने में किसी से पीछे नहीं रहते। ब्रज क्षेत्र में हर तरफ भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां छा जाती हैं, और बधाई गायन होता है। इस मौके पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर, द्वारिकाधीश मंदिर, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर, राधारमण मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, बरसाना के मंदिर, गोवर्धन के दानबिहारी मंदिर, गोकुल, महावन और नंदगांव के सभी मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है।