2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहब्बत की नगरी में प्रेमी जोड़े का दर्दनाक अंत, जानिए क्या थी वजह

खंदौली पुलिस ने पेड़ पर लटके प्रेमी युगल के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 12 Jul 2018, 8:28 AM IST

 Love Couple

Love Couple

आगरा। ताजमहल जैसी प्रेम की इमारत को सजाये मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले आगरा में प्रेमियों का दर्दनाक अंत हुआ। उनका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेड़ पर लटके प्रेमी युगल के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत

यहां का है मामला
ये मामला थाना खंदौली के क्षेत्र का है। आज सुबह कस्बा क्षेत्र में ही एक युवक और युवती का शव पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ मिला। लोगों ने जब सुबह के समय ये नजारा देखा, तो उनके होश उड़ गए। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी थाना खंदौली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें - मोबाइल चोरी के शक में दलित युवक को पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा

आॅनर किलिंग की आशंका
खंदौली में मिले जिस हालत में ये दोनों शव मिले, उससे ऑनर किलिंग की आशंका भी प्रतीत हो रही है। वहीं चर्चा तो ये है कि दोनों के बीच काफी सालों से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक परिवारी जनों को लग चुकी थी। हत्या कर शव पेड़ पर लटका कर आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। थाना खंदौली पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें - सड़क दुर्घटना में वन विभाग के अधिकारी एके जैन की मौत, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - सिरफिरे युवक ने किया फेसबुक पर सुसाइड का लाइव, बचाने को दौड़े दोस्त

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश