2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की ने लड़का बनकर रचाई शादी, विदा कराने के दौरान हुआ खुलासा

लड़का शादी करने के बाद पहली बार पत्नी की विदा कराने ससुराल पहुंचा था, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ, कि हंगामा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Apr 2018, 12:51 PM IST

Love Marriage

Love Marriage

आगरा। हंसी खुशी का माहौल था, लड़का शादी करने के बाद पहली बार पत्नी की विदा कराने ससुराल पहुंचा था, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ, कि हंगामा हो गया। लड़की के परिजनों के सामने एक बड़ा राज खुलकर सामने आ गया। ये राज था, कि जिससे उनकी पुत्री की शादी हुई है, वो लड़का नहीं बल्कि एक लड़की ही थी। मामला प्रेम प्रसंग का है, लेकिन यहां पर ये प्रेम दोनों युवतियों के बीच का है। थाना एत्मदौला में यह प्रकरण पहुंच गया है, जहां पुलिस दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन युवतियां हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं।


यहां का है मामला
थाना एत्माउद्दोला इलाके की टेड़ी बगिया का सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के ने प्रीति नाम की युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इन दोनों की मुलाकात इलाके में ही हुई। प्रीति एक स्कूल में पढ़ाती थी और सोनी वहीं पास में जॉब करती थी। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा, तो कार्तिक ने प्रीति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब तक प्रीति को सोनी से कार्तिक बनी कथित लड़के की सच्चाई पता लग चुकी थी, लेकिन वह दोनों इतनी आगे बढ़ चुकीं थीं कि उनको पीछे लौटना नहीं था, लेकिन प्रीति के घर वालों को यह मालूम नहीं था, कि सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के की हकीकत क्या है। वह वाकई लड़का है या फिर हकीकत में लड़की।

इस तरह खुला राज
आज जब कार्तिक प्रीति को विदा कराने प्रीति के घर गया, तो सोनी का भेद खुल गया। हुआ कुछ ऐसा कि उसकी पेंट से कृत्रिम प्राइवेट पार्ट निकल कर बाहर गिर गया, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। प्रीति के घर वालों ने कथित लड़के की पिटाई कर दी। इसी दौरान प्रीति अपने प्यार को बचाने के लिए छत से कूद गई। मामला पुलिस में पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों को थाने ले आई और दोनों के परिजनों को भी बुला लिया। दोनों के परिजन इस बात से अनिभिज्ञ थे, कि लड़का कार्तिक लड़का नहीं बल्कि लड़की है। फिलाहल पुलिस और परिजन दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन दोनों यूबतियां थाने बैठकर मरने की धमकी दे रही हैं कि अगर हम दोनों को किसी ने भी अलग किया तो वो जान दे देंगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश