20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra में BJP की सरकार और Ajit Pawar के साथ आने पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, Shiv Sena को बताया अंहकारी

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणनवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बयान दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Nov 23, 2019

Maharashtra में BJP की सरकार और Ajit Pawar के साथ आने पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, Shiv Sena को बताया अंहकारी

Maharashtra में BJP की सरकार और Ajit Pawar के साथ आने पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, Shiv Sena को बताया अंहकारी

आगरा। महाराष्‍ट्र Maharashtra में भारतीय जनता पार्टी BJP और राष्‍ट्रीय कांग्रेस पार्टी NCP के अजित पवार Ajit Pawar की मिलकर बनाई गई सरकार देश का सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। एक दिन पहले तक यह तय माना जा रहा था कि एनसीपी, शिवसेना Shiv Sena और कांग्रेस Congress मिलकर सरकार बनाएंगे लेकिन अचानक सुबह देवेंद्र फडणनवीस Devendra Fadnavis मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं। इस घटनाक्रम पर देश भर में चर्चा है। आगरा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया जाहिर की है।

यह भी पढ़ें- एटा में जंगली स़ुअर का खौफ, ग्रामीणों पर हमला, आधा दर्जन घायल

दरअसल शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिहं आगरा कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यर्थी परिषद (एबीवीपी) के 65वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब में स्वतंत्रदेव ने कहा कि वंशवाद, परिवारवाद और पुत्रमोह से भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा मिलता है। भाजपा इकलौती पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्‍यमंत्री जैसे अहम पदों पर पहुंच सकता है। उद्धव ठाकरे को भी समझना चाहिए कि वंशवाद और अहंकार से सत्ता प्राप्त नहीं होती।

य़ह भी पढ़ें- छह वर्ष के लिए निष्कासित हुए कांग्रेसियों ने किया बड़ा ऐलान, बोले पार्टी ने वापस नहीं लिया तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

साथ ही स्वतंत्रदेव ने भाजपा की सरकार में शामिल होने के लिए अजित पवार को बधाई दी। उन्होंने इस समझौते को विकास और जनता के हित में बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा क शिवसेना से गंठबंधन में अहंकार आड़े आ गया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग