आगरा। विवाहिता की मौत के बाद दाह संस्कार को ले जाने की तैयारी थी। लेकिन, मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया। मायका पक्ष ने बेटी की मौत पर हंगामा शुरू कर दिया। ससुरालीजनों का आरोप था कि विवाहिता ने तेजाब पीकर जान दी थी। जबकि मायका पक्ष का आरोप था कि उसकी हत्या की गई है। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी सुनी हुई थी। जिसके बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई।