क्या कहा डीएम ने
मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा - एलएलबी की परीक्षाएं चल रही हैं। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय को बीएसए और केआर कालेज आकस्मिक जांच के लिए भेजा गया। अपनी जांच में उन्होंने पाया कि केन्द्रों पर नकल हो रही है। बहुत सी नकल सामग्री उन्होंने बरामद भी की है, जिसे सीलबंद लिफाफों रखवा लिया गया है। साथ ही उन्होंने जा आख्या दी है, उसके आधार पर इस दिन की परीक्षा को निरस्त करने की अपनी संस्तुति वीसी आगरा यूनिवर्सिटी को को भेज दी गई है।