मथुरा। गाड़ी कंपनी से बन कर निकली नहीं, किसी आरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन हुआ नहीं और सीएमओ कार्यालय ने तीन महीने पहले ही गाड़ी को अपने यहां कागजों में दौड़ाकर एक लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया। अब ये कारगुजारी तत्कालीन सीएमओ सहित कई उन जिम्मेदार अधिकारियों की गले की फंस बन गई है, जो इस पूरे खेल में शामिल थे।