पहले राउंड में मिले इतने वोट
पहले राउंड की मतगणना में जो वोट प्राप्त हुए हैं, उनका आंकड़ा कुछ इस प्रकार है। भाजपा 1504, समाजवादी पाटी, 370, बहुजन समाज पार्टी 6726, कांग्रेस 160 वोट मिले। वहीं दूसरे राउंड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को 3173, कांग्रेस को 194, समाजवादी पार्टी को 622, और बहुजन समाज पार्टी को 2780 वोट मिले हैं। आईएमएमआईएम को भी यहां से 82 मत प्राप्त हुए हैं। दूसरे चरण की मतगणना के बाद भी बहुजन समाज पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है। मेयर पद की वोटिंग में दूसरे चक्र में बीजेपी की नूतन राठौर 4677 और बसपा की पायल राठौर को 9506 वोट। बसपा 4829 से आगे।