
#METOO: टाटा मोटर्स के बड़े अधिकारी पर गलत व्यवहार करने का आरोप, कंपनी को देनी पड़ी सफार्इ
आगरा। देश भर में मी टू कैंपेन चल रहा है। यह बॉलीवुड से शुरू हुआ है और छोटे शहरों में पहुंचने लगा है। आगरा में भी me too campaign के मामले सामने आने लगे हैं। me too campaign में एक दरोगा और एक रिटायर बैंक अधिकारी के खिलाफ सहकर्मी महिला ने me too के आरोप लगाए, इसके साथ ही कई मामलों में सहकर्मियों पर आरोप लगाने की जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: अवैध संबंध बनाने से मना करने पर दम्पति पर तेज़ाब से हमला, हालत गंभीर
जोर पकड़ रहा me too campaign
मोहब्बत की नगरी में भी me too campaign जोर पकड़ रहा है। me too campaign के आरोप एक दरोगा पर लगे हैं। मैनपुरी में तैनात दरोगा स्वतंत्र कुमार बाह में किसी जांच के सिलसिले में आया था, वह एक महिला का मोबाइल नंबर ले गया। उस नंबर पर फोन करने लगा, इसके बाद महिला को बहाने से मैनपुरी बुला लिया। उसे बंधक बनाकर रेप करता रहा, किसी तरह से महिला उसके चंगुल से छूट सकी। सीओ बाह सत्यम का कहना है कि पीडित महिला ने कोर्ट में दिए बयान में दरोगा पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: हनीट्रैप और जासूसी में गिरफ्तार हुए ब्रह्मोस इंजीनियर के तार आगरा में खंगाले गए
रिटायर बैंक अधिकारी पर लगाए रेप के आरोप
महिला बैंक अधिकारी ने रिटायर बैंक अधिकारी पर लगाए रेप के आरोप
हरीपर्वत थाना क्षेत्र की महिला बैंक अधिकारी ने रिटायर बैंक अधिकारी पर रेप, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ हरीपर्वत का कहना है कि पीडित महिला कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं आई। इसी आधार पर अंतिम आख्या लगा दी गई है।
सामने आ रहे मी टू के केस
सोशल मीडिया पर मी टू कैंपेन चल रहा है, इसमें महिलाएं अपने सहकर्मी और सेलेब्रटीज पर सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगा रहीं हैं कि उनका शारीरिक शोषण किया गया। उन्हें गलत तरीके से टच किया गया है और रेप किया गया। इसी तरह के मामले आगरा में भी आ रहे हैं। यहां महिलाओं को झांसे में लेकर रेप और शारीरिक संबध बनाए गए, इन मामलों की जांच चल रही है।
Updated on:
14 Oct 2018, 4:10 PM IST
Published on:
14 Oct 2018, 10:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.