शिल्पग्राम पार्किंग के सामने धांधूपुरा रोड पर शुभम ज्वैलर्स की दुकान है। टीन का नगला, ताजगंज निवासी शुभम वर्मा मंगलवार को दुकान खोलने आए तो पाया कि शटर टूटा पड़ा है। तिजोरी से सारा माल गायब था। शुभम ने बताया कि साढ़े चार किलो चांदी, करीब 50 ग्राम सोना औऱ 25 हजार रुपये नकद चोरी गए हैं। चोरों ने पास ही परचून की दुकान पर भी हाथ साफ किया। यहां से 70 हजार रुपये चोरी गए हैं।