6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG ! इस बाबा के ऐसे कर्म, जानकर आ जाएगी शर्म

छात्राओं से छेड़छाड़ करता था बाबा, पुलिस ने दबोचा

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mukesh Kumar

Nov 25, 2017

baba

old man

आगरा। गोकुलपुरा के रहने वाले सुभाष की उम्र करीब 70 साल है। इस उम्र में भगवान का भजन किया जाता है, लेकिन इन महाशय को मस्ती सूझ रही है। आती-जाती छात्राओं पर टीनएजर की तरह कमेंट करने लगे। आखिर सहने की भी सीमा होती है। छात्राओं ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने बाबा को धर दबोचा है।


छात्राओं को छेड़ता था
प्रकरण थाना हरीपर्वत के दिल्ली गेट का है। यहां पर क्वीन विक्टोरिया गल्रस इंटर कॉलेज है। यहां से जो छात्राएं निकलती हैं, उन पर 70 साल के बुजुर्ग फब्तियां कसते हैं। आऱोप है कि बुजुर्ग ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ भी की है। आशीर्वाद देने के बहाने बैड टच करता है। अधिकांश छात्राएं कक्षा 10 में पढ़ती हैं। छात्राओं का कहना था कि वे सिर नीचा करके चुपचाप जाती हैं, फिर भी बाबा कभी कहता है मस्त लग रही हो, कभी कहता है कि हिरनी जैसी चाल है। एक बार उसने यह भी कहा कि लड़की ऐसी है तो इसकी मम्मी तो कमाल की होगी।


पुलिस ने किया गिरफ्तार
आखिरकार तंग आकर छात्राओं ने थाना हरीपर्वत पुलिस से मौखिक शिकायत की। पुलिस ने तत्काल ही बाबा को गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग में उसका चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं ने लिखित में तहरीर नहीं दी है। इसलिए शांति भंग की कार्रवाई की गई है। लिखित शिकायत आएगी तो कानून की अन्य धाराओं में भी कार्रवाई होगी।


थाने में दुत्कार
बाबा को जब गिरफ्तार करके थाने लाया गया तो हर कोई दंग रह गया। हर कोई बाबा को दुत्कार कर रहा था। उम्र का वास्ता देकर लोग कह रहे थे कि तनिक भी शर्म नहीं है। सुभाष को लोग बुजुर्गियत के नाम पर कलंक बता रहे थे। गोकुलपुरा में बाबा के घर वालों को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे भी हैरान रह गया। कोई भी बाबा की पैरवी में थाने नहीं आया।