सफाई के साथ सौंदर्यीकरण से होगा आगरा का कायाकल्प
आगरा में सौ वार्ड है। कई वार्ड ऐसे हैं, जो मलिनबस्तियों में आते हैं। महापौर नवीन जैन ने जनता से स्पष्ट कहा है कि यदि उनके वार्ड में गंदगी है, तो वे स्वयं इसकी शिकायत करें। उनके वार्ड की गंदगी को साफ कराया जाएगा। शहर में इंदौर की तर्ज पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय कूड़ा और सफाई करने वाले कर्मचारी अभी चुनिंदा स्थानों पर दिखाई देते हैं। लेकिन, जल्द ही वे नियमित रूप से सभी वार्डों से रात्रिकालीन सफाई और कूड़ा उठाने का काम करेंगे। जनता का कहना है कि मेयर नवीन जैन की ये कवायद शहर को स्मार्ट सिटी की ओर ले जाने के लिए अच्छा कदम है। उनके इस प्रयास के साथ अन्य जगहों पर भी लोगों को ये पहल करनी चाहिए।