7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना भर्ती में दबोचे गए तीन मुन्ना भाई, ये है मामला

दौड़ में पास होने के लिए 20 हजार रुपए लिए गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 28 Nov 2017, 9:42 AM IST

Munna bhai

Munna bhai

आगरा। यहां हो रही सेना भर्ती रैली में मुन्ना भाई भी आ रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र लेकर दौड़ में शामिल होने का प्रयास किया जा रहा है। दो अभ्यर्थी ऐसे मिले, जो दूसरे की जगह दौड़ में शामिल हुए थे। इन्हें दबोच लिया गया है। पैसे लेकर दूसरे की जगह दौड़ लगाने का खेल किया जा रहा था। दौड़ में पास होने के लिए 20 हजार रुपए लिए गए थे। थाना सिकंदरा पुलिस ने दो मुन्ना भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यहां चल रही भर्ती
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सेना भर्ती रैली चल रही है। 27 नवंबर को मथुरा और हाथरस जिले के अभ्यर्थियों का अंतिम दिन था। मथुरा जिले की महावन तहसील और हाथरस की सादाबाद तहसील के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ में सफल होने के बाद सोनू के दस्तावेज और बायोमीट्रिक जांच की गई। इसमें वह पकड़ा गया, उसने हाथरस के सादाबाद तहसील का फर्जी निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लगाया था। पूछताछ में पता चला कि वह जगदीशपुरा, औरंगाबाद बुलंदशहर का रहने वाला है। वहीं, हाथरस निवासी दुष्यंत की जगह विवेक दौड़ में शामिल हुआ था। उसे भी दस्तावेजों की जांच में पकड़ लिया गया। उसने दौड़ और शारीरिक परीक्षण में पास कराने के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। तीसरे अभ्यर्थी से पूछताछ की जा रही है। यह भी दूसरे अभ्यर्थी की जगह दौड़ में शामिल हुआ था। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि विवेक और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दस्तावेजों में हो रहे फेल
सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थी दौड़ में सफल हो रहे हैं, लेकिन दस्तावेजों में फेल। इन अभ्यर्थियों के पास दस्तावेज पूरे नहीं है, जिसके चलते उनके आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। प्रवेश पत्र पर रैली में शामिल होने के लिए दस्तावेजों का ब्योरा दिया गया है। इसमें शैक्षिक दस्तावेज, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और शपथ पत्र की मूल प्रति मौके पर उपलब्ध करानी है। तमाम अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन पर ये दस्तावेज पूरे नहीं हैं।