26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसी है मोहम्मद हुसैन की भक्ति पांच वक्त की नमाज के साथ हनुमान की पूजा

15 सालों से रोजाना पांच वक्त की नमाज और बजरंगबली की पूजा कर वे पूरी दुनियां में भाईचारे और शांति का पैगाम पेश कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 20 Sep 2017, 2:28 PM IST

agra

muslim man worship hanuman puja

आगरा। पांच वक्त की नमाज और बजरंगबली की पूजा एक साथ। ये मोहम्मद हुसैन के जीवन का अहम हिस्सा बन गई है। 15 सालों से रोजाना पांच वक्त की नमाज और बजरंगबली की पूजा कर वे पूरी दुनियां में भाईचारे और शांति का पैगाम पेश कर रहे हैं। उनकी इस भक्ति से क्षेत्र के लोग भी कायल हैं।

ताजगंज क्षेत्र में हनुमान मंदिर की देखरेख करते हैं
थाना ताजगंज क्षेत्र के विभव नगर निवासी मोहम्मद हुसैन पेशे से इलैक्ट्रीशियन हैं। अपनी जिंदगी में रोजाना पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। वहीं दूसरी ओर पिछले पंद्रल साल से रोजाना धूप, गर्मी, बारिश, ठंड में भी वे विभव नगर पुलिस चौकी के पास हनुमान मंदिर की देखरेख करना नहीं छोड़ते हैं। उनका मानना है कि जैसे उनका अकीदा है कि जिस तरह है वे हनुमानजी मंदिर का ख्याल रखते हैं उसी तरह बजरंगबली भी उनका ख्याल रखते हैं। यही कारण है कि पिछले पंद्रह सालों से रोजाना वे मंदिर में आते हैं और भगवान की खिदमत में लगे हैं।

मंदिर में देते हैं योगदान
मोहम्मद हुसैन का कहना है कि पंद्रह साल पहले इस जगह सिर्फ एक मूर्ति रखी थी। तब से ही मोहम्मद हुसैन बजरंगबली की खिदमत में लग गए। समय के साथ साथ बजरंगबली से उनका रिश्ता बहुत गहरा हो गया। धीरे—धीरे मंदिर भी अब पूरा बनकर तैयार हो गया है, मोहम्मद हुसैन खुद मेहनत करके मंदिर के निर्माण में शामिल रहे और अब भी मंदिर में लाइटिंग का काम खुद कर रहे हैं। मोहम्मद हुसैन बजरंगबली की खिदमत के साथ खुदा की इबादत करना कभी नहीं भूले, जितनी शिद्दत से वो बजरंगबली की खिदमत करते है उतनी ही फिक्र से खुदा की इबादत करते है। मुहम्मद हुसैन पांच वक्त की नमाज़ पढ़कर खुदा के सामने सजदा कर देश और दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगते है। उनका कहना है कि हिन्दू मुस्लिमों को एक साथ मिलजुलकर रहना चाहिए। जिस तरह वे खुदा की इबादत के साथ बजरंगबली की सेवा करते हैं। उसी तरह सभी को आपस में भाई चारे के साथ रहना चाहिए।

स्थानीय लोग भी नेकदिली के कायल
स्थानीय नागरिक भी मोहम्मद हुसैन के निस्वार्थ भाव सेवा के कायल हैं। लोगों का कहना है कि हनुमान जी के मंदिर में लगभग 15 साल से लगातार आ रहे हैं और हनुमानजी की सेवा कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग