छलनी हुआ बाईपास, ये बोले अधिकारी
न्यू दक्षिणी बाईपास पर कई जगह गहरे गढ्डे हो गए हैं। दूर से देखा जाए, तो ये बाईपास पूरी तरह छलनी हो गया है। रात के समय यहां हादसों का डर भी बना हुआ है। वहीं इस मामले में आगरा इटावा खंड एनएचआई के परियोजना निदेशक वाईडी विदवा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करवा दिया है। तेज बारिश की वजह से हालात बिगड़े। टीमें कार्य कर रही हैं, इसे जल्द ही सही करा दिया जाएगा।