आगरा। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए योगी सरकार ने भले ही बच्चों के लिए स्कूली बैग, जूते मोजे, किताबों की सुविधा प्रदान की हो। लेकिन, आज भी आगरा में कई ऐसे स्कूल हैं जहां नौनिहाल जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। पत्रिका टीम ने पड़ताल की तो एक ऐसे ही स्कूल की हकीकत सामने आई, जो खुले आसमान के नीचे चल रहा है। बिल्डिंग फैक्ट्री के पास है, जहां सुरक्षा मानक नहीं है। नौनिहालों पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। स्कूल प्रशासन कई बार शिक्षा अधिकारियों से इस बाबत शिकायती पत्र लिख चुका है लेकिन, नतीजा सिफर रहा है।