परिवार के लोग हैरान, पुत्र बोले ऐसा नहीं हो सकता
इस पत्र के सामने आने से परिवार के सभी लोग हैरान हैं। आपको बता दें कि जीवन के अंतिम दिनों में गोपालदास नीरज आगरा के सरस्वती नगर आवास पर ठहरे हुए थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया तो एक स्थानीय अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां से उपचार के लिए उन्हें एम्स में भेजा गया था। एम्स में गोपालदास नीरज की हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि वे अपनी देह दान कर चुके थे लेकिन, उनका शरीर ऐसा नहीं था जो मेडिकल कॉलेज में छात्रों के काम आ सके। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम समय में उनका बेटा अरस्तू प्रभाकर साथ था। जब अरस्तू प्रभाकर से इच्छा मृत्यु के पत्र के संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अंतिम समय में उनकी इच्छा मुरैना में रहने की थी। वे एम्स नहीं जाना चाहते थे। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा पत्र भी है। जो व्यक्ति इस कदर जुझारू था, वो ऐसा पत्र नहीं लिख सकता है।