
Village
आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूरे देश में अब एक भी गांव ऐसा नहीं है, जिसमें बिजली नहीं हो। इसकी सच्चाई जानने के लिए पत्रिका टीम फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां पर फतेहपुर सीकरी विधानसभा के गांव डावली के मजरा बंजर में पता चला कि यहां के लोग 25 साल से अंधेरे में रह रहे हैं। दो माह पूर्व बंजर पर बिजली के खम्बों की लाइन खिंच गई है। ट्रांसफार्मर भी रख गया है, लेकिन बिजली चालू आज तक नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें
कई बार कर चुके हैं शिकायत
ब्लॉक अकोला के गांव डावली के मजरा बंजर (रठिया) निवासी ग्यासीराम ने बताया है कि यहां पर 30 परिवार रहते है। जनसंख्या करीब 200 है। बिजली न होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस में की है। तहसील दिवस में जिलाधिकारी भी आश्वासन देकर चले गए कि जल्द ही बिजली आ जाएगी। फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह से भी आग्रह किया। विधायक ने आश्वासन दिया है। शिकायत दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक (एमडी) से भी कर चुके हैं। इसके बाद भी बिजली नहीं आई है।
यह भी पढ़ें
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप, एसपी के आदेश पर हुई गिरफ्तारी
बगैर बिजली के ही लगवा दी टीटीएसपी
ग्यासीराम ने बताया है कि 25 साल से यहां पर बिजली नहीं है। इसके बाद भी यहां पर टीटीएसपी (टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट) टंकी लगवा दी गई। बिजली न होने की वजह से वह आज तक चालू नहीं हो सकी है। ऐसी गर्मी में पानी की व्यवस्था न होने की वजह से यहां पर रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया है कि सुबह पांच बजे ही उनकी बहू बेटियां एक किलोमीटर दूर पैदल जाकर पीने तथा अन्य कामों के लिए पानी लेकर आती हैं।
यह भी पढ़ें
लाइन खिंचने के बाद भी नहीं आई बिजली
दो माह पूर्व सरकार की तरफ से बंजर पर बिजली की व्यवस्था के लिए खंबों की लाइन खिंच गई। ट्रांसफार्मर भी रख गया। फिर भी बिजली नहीं आई। चक्रवात तूफान में लगाए खम्बों में से तीन खम्बे टूट गए हैं। एक खम्बा तो उनके कच्चे मकान के ऊपर ही रखा हुआ है। टूटे हुए खम्बे जस की तस हालत में है। विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी वहां पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें
Published on:
30 Apr 2018 07:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
