याद रहे कि आगरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं डॉ. रामशंकर कठेरिया। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी हैं।आगरा लोकसभा क्षेत्र में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और जलेसर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सांसद प्रवक्ता शरद चौहान ने बताया कि न्यू इंडिया संवाद को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री का संबोधन होगा।