Police Encounter: आगरा जिले में लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानाकरी के मुताबिक शनिवार को यमुना एक्सप्रेस- वे (Yamuna Expressway) पर आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। इतने में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, घायल बदमाशों को इलाज में भर्ती कराया गया।