scriptभाजपा नेता के फॉर्म हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, कई नामी लोग भी शामिल | Police exposed escorts service in Agra | Patrika News

भाजपा नेता के फॉर्म हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, कई नामी लोग भी शामिल

locationआगराPublished: Jul 26, 2020 07:20:29 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– सिंकदरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया खुलासा- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा है फॉर्म हाउस, लॉकडाउन से पहले लाई गई थी लड़कियां

भाजपा नेता के फॉर्म हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, कई नामी लोग भी शामिल

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपित महिला से पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं, पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी

आगरा. ताजनगरी देह व्यापार का अड्डा बनती जा रही है। सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्थित कमला फॉर्म हाउस पर छापेमारी कर पुलिस ने चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया। इस फार्म हाउस से युवतियों को दूसरे होटलों में भी भेजा जाता था। मामले में पुलिस ने तीन संचालक, दो एजेंट और तीन युवतियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड में देह व्यापार की सरगना महिला ने कई राज उगले हैं और कई बड़े लोगों के नाम लिये हैं। इनमें कई कारोबारी भी शामिल हैं।
महिला की निशानदेही पर पुलिस को कुछ फोटोग्राफ्स और दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं, उन लोगों के महिला से संपर्क की पड़ताल भी की जा रही है, जिनका उसने नाम लिया है। रिमांड पूरी होने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपित महिला से पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं, पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो दस्तावेज और फोटोज मिले हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।
3000-4000 हजार था लड़कियों का रेट
फॉर्म हाउस में आने वाले ग्राहकों को 3000-4000 हजार रुपए में लड़कियों की बुकिंग की जाती है। इसके अलावा यहां से होटलों में भी उन्हें भेजा जाता था। पकड़ी गईं तीनों लड़कियों को लॉकडाउन से पहले फॉर्म हाउस में लाया गया था।
भाजपा नेता का है फॉर्म हाउस
आगरा के जिस कमला फॉर्म हाउस से देह व्यापार का भांडाफोड़ किया गया है, वह भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा का है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस धंधे की जानकारी थी उन्हें भी हिस्सा मिलता था। हालांकि, अशोक राणा इससे इनकार कर रहे हैं। कहा कि मैंने इसे किराये पर दे रखा था।

ट्रेंडिंग वीडियो