26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नया अपडेट आया सामने, पांच दिन में 1.20 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में 5 दिन में 1.20 लाख अभ्यर्थी आगरा जनपद में परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार परीक्षा के लिए 27 सेंटर बनाए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 11 Aug 2024, 9:03 AM IST

Police Recruitment Exam

Police Recruitment Exam

Police Recruitment Exam: आगरा में पांच दिन में 1.20 लाख अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे। इस बार एक भी प्राइवेट कॉलेज सेंटर नहीं बनाया गया है। परीक्षा से पहले एसटीएफ, पुलिस और एलआईयू को अलर्ट कर दिया गया है। पिछली बार 90 सेंटर थे। इस बार सिर्फ 27 सेंटर बनाए गए हैं।

एक पाली में 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

प्रत्येक पाली में करीब 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। फरवरी में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में 1500 से अधिक अभ्यर्थी ने अनुचित साधनों का प्रयोग किया था। उन सभी अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिला पुलिस को उन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। आगरा के 58 युवक इसमें शामिल हैं।

परीक्षा पारदर्शिता पूर्वक कराने के लिए इस बार कई बदलाव किए हैं। महिला अभ्यर्थी को गैर जनपद तथा पुरुष अभ्यर्थी को गैर मंडल में परीक्षा देने जाना होगा। आवागमन की निशुल्क व्यवस्था सरकार की ओर से की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों पर भी पुलिस चेकिंग के बाद अभ्यर्थी को केंद्र के अंदर भेजेगी।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर पति ने दिखाई ऐसी फोटो, रोते-रोते कमरे से बाहर आई दुल्हन, फिर…

दो पालियों में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पद पर सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा का पर्चा लीक होने के चलते निरस्त की गई थी। प्रदेश के 67 जिलों में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 60244 पदों के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर पुन परीक्षा होनी है। इसमें 4817441 पुरुष और 1548969 महिला अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी।

केन्द्र पर सीसीटीवी

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी की जायेगी। मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। परीक्षा के दौरान सभी अधिकारी सड़क पर रहेंगे। सेंटरों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। साइबर और सर्विलांस टीम सक्रिय रहेगी। परीक्षा से पहले बाहर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग