26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात पर पति ने दिखाई ऐसी फोटो, रोते-रोते कमरे से बाहर आई दुल्हन, फिर…

Firozabad: शादी की पहली रात को दुल्हन के सपने चकनाचूर हो गए। फिलहाल, पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 10 Aug 2024, 2:16 PM IST

Firozabad

Firozabad

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दूल्हे ने अपनी दुल्हन को सुहागरात के दिन फोन पर कुछ ऐसा दिखाया, जिसे देख वो रोते हुए रूम से बाहर आ गई। उसने इस बारे में अपने ससुराल वालों और मायके वालों को बताया। इसके बाद दुल्हन ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है…

जानकारी के मुताबिक, जसराना के गांव मदनपुर निवासी युवती का रिश्ता ताजगंज आगरा के गांव बरौली अहीर निवासी शुभम के साथ-साथ हुआ था। यह शादी दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से हुई थी। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि पिता ने शादी में 35 लाख रुपए खर्च किए।

दुल्हन के पास नहीं आया पति

शादी के बाद दुल्हन अपने कमरे में बैठी हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, उसका पति सुहागरात पर उसके पास नहीं आया। पति ने पीड़िता को अपने दिल की बात बताई और कहा कि ये शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई है। वह किसी और से प्यार करता है। उसने अपने फोन में प्रेमिका की फोटो भी दिखाई। तस्वीर देखते ही दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बेड से उतरी और रोते-रोते कमरे से बाहर आ गई।

यह भी पढ़ें: नोएडा की सोसायटी में रेव पार्टी का खुलासा, 5 आरोपी सहित 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सुहागरात के दिन पति ने की मारपीट

इतना ही नहीं, दूल्हे ने पीडिता के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने दूल्हे की इस करतूत के बारे में अपने ससुराल वालों को बताया। पीड़िता के मुताबिक, ससुराल वालों ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद दुल्हन ने फोन करके सारी बातें अपने मायके वालों को बताया और उन्हें बुला लिया। मायके वालों ने दूल्हे की हरकत पर ऐतराज जताया तो ससुराल वालों ने कहा कि आप निश्चिंत रहिए, वो आगे से ऐसा कुछ नहीं करेगा। पीड़िता का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद उसके पति का व्यवहार नहीं बदला।

अंत में वह मायके लौट आई और अब एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर थाना जसराना पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस केस की आगामी कार्रवाई जारी है।