4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे की चेकिंग में नहीं चली दरोगाजी की हेकड़ी, बिना टिकट पकड़े

दरोगाजी की हेकड़ी उस समय धरी रह गई, जब दरोगाजी रेलवे की मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट दबोचे गए।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 16, 2017

indian rail

agra cant railway station

आगरा। दरोगाजी की हेकड़ी उस समय धरी रह गई, जब दरोगाजी रेलवे की मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट दबोचे गए। दरोगाजी का मजिस्ट्रेट चेकिंग में किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। दरोगा का नाम सगुन सिंह बताया जा रहा है, जो दो महीने पहले ही आगरा के थाना रकाबगंज से थाना सैंया के लिए पोस्टिंग हुए हैं।

ये है पूरा मामला
दरअसल मामला आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन का है। यहां रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग चल रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय ताज एक्सप्रेस आई थी। इस दौरान बिना टिकट चलने वालों के लिए अभियान चल रहा था। तभी आगरा के थाना रकाबगंज के दारोग़ाजी को जब रेलवे मजिस्ट्रेट ने देखा, तो वो भागने लगे, जब उनसे टिकट पूछा तो बगलें झांकने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मजिस्ट्रेट ने कोर्ट चलने के लिए कहा तो भागने की कोशिश की। इसके बाद टीटी ने उन्हें धरदबोचा। किसी ने वहां का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि दरोगाजी को जुर्माना की राशि अदा करने के बाद कोर्ट से छोड़ा गया।

पत्नी ने जब पति के मोबाइल में देखी अपनी 'वो' वाली वीडियो तब...

ये भी पढ़ें: स्पा सेंटर जाने वालों को थाईलैंड की सुंदरी तोहफे में दे गई HIV

ये भी पढ़ें: शादी के बाद मनाली हनीमून में सामने आई पति की हकीकत, पत्नी के कहा...

ये भी पढ़ें: पत्नी को छोटे कपड़े पहनाकर दोस्तों संग कराया डांस तो...

ये भी पढ़े: पति ने जींस टॉप पहनने को कहा, पत्नी ने इन्कार किया तो...

ये भी पढ़ें: मालदीव ले जाकर डॉक्टर पति ने पत्नी संग किया गंदा काम

वीडियो वायरल होने के बाद खूब हुआ शेयर
दरोगाजी का बिना टिकट यात्रा करना और पकड़े जाने पर इस तरह से टीटी द्वारा ले जाए जाने का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।