10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Chunav 2019 से पहले इस युवा नेता को शिवपाल यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी, सपाइयों में मची खलबली

शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए प्रशांत यादव को बनाया गया प्रगतिशील युवजन सभा का प्रदेश महासचिव, शिवपाल के इस फैसले से सपा में खलबली मच गयी

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 26, 2018

prasant yadav

prasant yadav

आगरा।loksabha chunav 2019 से पहले शिवपाल यादव ने युवा नेता प्रशांत यादव को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रशांत यादव को समाजवादी प्रगतिशील युवाजन सभा (SPYS) का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। प्रशांत यादव आठ साल तक सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रहे। समाजवादी पार्टी में हुई कलह के दौरान प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा उन्हें इस पद से हटाया गया था।

प्रशांत यादव के बारे में
प्रशांत यादव वैसे तो मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं, लेकिन लम्बे समय से मैनपुरी के किशनी में रह रहे हैं। प्रशांत ने छात्र जीवन से राजनीति शुरू की। आठ साल तक मैनपुरी में सपा छात्रसभा (SP Chatra Sabha) के जिलाध्यक्ष रहे। प्रशांत ने इस दौरान Samajwadi Party की मुख्य धारा में आयोजित हुए कई बड़े आयोजनों में हिस्सा लिया।

इसलिए मिली अहम जिम्मेदारी
प्रशांत यादव को प्रगतिशील समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव द्वारा जब मनोनयन पत्र जारी किया, तो प्रशांत समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रशांत यादव ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया कि शिवपाल यादव की नीतियों को जनता हमेशा से पसंद करती आई है। उन्होंने कहा कि अब मिशन 2019 में जुटना है। प्रशांत ने कहा लोकसभा चुनाव 2019 में सीधी टक्कर भाजपा और समाजवादी पार्टी से है।