मनोज कुमार ने पत्रिका से फोन पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों ने परमेश्वर की भूमिका निभाई है। राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने के लिए अशोक सिंघल, रामचन्द्र परमहंस आदि संतों की शहादत बेकार नहीं गई। यह सिद्ध हो गया है कि भारत में न्याय व्यवस्था जीवित है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की जितनी सराहना की जाए, कम है। वास्तव में यह भारत के संविधान और भारत की जनता की जीत है। हम न्यायालय के फैसले का अभिनंदन करते हैं। इससे अच्छा फैसला हो नहीं सकता है। यह फैसला साम्प्रदायिक सद्भाव बढ़ाने वाला है।