2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती के वोटर हैं, इसलिए नहीं मिला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ!

कांशीराम आवास योजना में रहने वाले लोगों के आवेदन तक नहीं लिए, विकास भवन और जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर काटते रहे आवेदक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 13 Jul 2018, 11:03 AM IST

Prime Minister Ujjwala Yojana

Ujjwala Gas

आगरा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार गरीबों के घर में गैस का चूल्हा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। आगरा महानगर में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अभी तक लाभ नहीं मिल सका है। देहात क्षेत्रों में ही गैस कनेक्शन दिए गए हैं। पत्रिका टीम ने जब पड़ताल की तो एक ऐसा खुलासा हुआ जो मोदी सरकार का नारा ‘सबका साथ सबका विकास’ की पोल खोल रहा है। कांशीराम आवास योजना के लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है। आवेदन लेकर उन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग तक घुमाया जा रहा है।

तीन सौ परिवारों को नहीं मिला लाभ
आगरा के कालिंदी विहार में कांशीराम योजना के तहत लाभार्थियों को आवास आवंटित हुए थे। यहां अभी करीब तीन सौ परिवार रह रहे हैं। समाजसेवी नरेश पारस ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक ओर सरकार गरीबों को फ्री गैस और चूल्हा देने की बात करती है, लेकिन कांशीराम आवास योजना के जरूरतमंद लोगों को जब इस योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन किए गए तो उन्हें एक दूसरे विभाग में घुमाना शुरू कर दिया। कालिंदी विहार निवासी रेखा चौहान ने बताया- आवेदन लेकर उन्होंने विभाग के कई चक्कर काटे, लेकिन उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए गए। सत्यादेवी ने बताया कि जब विकास भवन में आवेदन लेकर गए वहां से उन्हें जिला पूर्ति विभाग के लिए भेज दिया गया। जिला पूर्ति विभाग से उन्हें विकास भवन के लिए भेजा गया। कई बार विभागों के चक्कर लगाने के बावजूद उनके फार्म तक जमा नहीं किए गए।

भाजपाइयों को सौंपी गई थी कमान
आगरा जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों को कमान सौंपी गई थी। जिन बीपीएल कार्ड धारकों के घर चूल्हे जल रहे थे, उन्हें गैस कनेक्शन दिए जाने थे। अनेक पात्र इस योजना के लाभ से वंचित रह गए। कांशीराम आवास योजना मायावती के शासनकाल की योजना थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें इसी के चलते लाभ नहीं दिया गया है। सरकार ने रहने के लिए सिर्फ छत दी थी, रोजगार की सुविधाएं नहीं मिली, जिनसे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी आर. मिश्र से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उनके कार्यकाल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

15 में से छह ब्लॉक में सुविधा
आगरा में 15 ब्लॉक है। जिनमें से कुछ ब्लॉक को उज्जवला योजना के तहत लाभ दिया गया है। आगरा, बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़ और किरावली को शामिल किया गया है।

ये दस्तावेज करेंगे होंगे जमा
1. पंचायत अधिकारी या नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाणपत्र, बीपीएल राशन कार्ड, एक फोटो आईडी जैसे की आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, लीज करार, टेलीफोन, बिजली या पानी का बिल, पासपोर्ट की प्रति, राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र, राशन कार्ड, फ्लैट आवंटन, कब्ज़ा पत्र, आवास पंजीकरण दस्तावेज, एलआईसी पॉलिसी, बैंक, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट संलग्न कर सकते हैं। नजदीकी LPG वितरण केंद्र से ही संपर्क करें।

उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए इच्छुक लोगों का योजना के लिए पात्र होना अति आवश्यक है। जो भी आवेदक पात्र नहीं पाए गए उन्हें गैस कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। पात्रता के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।

ये कर सकते हैं आवेदन
आवेदक द्वारा दी गईं सभी जानकारी को SECC–2011 डेटा के साथ मिलाया जाएगा। उसके बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा की आवेदक योजना का पात्र है या नहीं। आवेदक की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
आवेदक बीपीएल परिवार से सम्बन्ध रखने वाली महिला ही होनी चाहिए। पुरुष इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आवेदक के घर में किसी के नाम से पहले से ही कोई भी एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
आवेदक के पास बीपीएल प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड का होना आवश्यक है। आवेदक द्वारा आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी ठीक होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी एलपीजी वितरण केंद्र में जमा कराना है। दो पन्ने के आवेदन पत्र में मांगी गईं सभी जानकारी जैसे कि नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, जन धन, बैंक खाता संख्या इत्यादि भरना आवश्यक है। आवेदन पत्र के अंदर ही आवेदक यह चयन कर सकता है कि उसे 14.2 किलो वाला गैस सिलिंडर चाहिए या फिर पांच किलो वाला।

यहां मिलेगा फॉर्म
प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना का आवेदन पत्र उज्ज्वला योजना की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश