
CM Yogi adityanath
आगरा।आगरा मण्डल व्यापार संगठन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय महासम्मेलन लखनऊ के गन्ना संस्थान, डालीबाग में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता धनश्याम दास गर्ग प्रदेश अध्यक्ष ने की। प्रांतीय सम्मेलन में यूपी सरकार के केबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, नन्द गोपाल नंदी व अनुपमा जायसवाल राज्यमंत्री ने भाग लिया।
दिया गया ज्ञापन
प्रांतीय सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया, मुख्यमंत्री से मांग की गयी कि प्रदेश में व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये तथा प्रदेश में 60 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यापारियों के लिये पेंशन योजना व व्यापारी जीवन दुघर्टना बीमा, व्यापारी जीवन दुघर्टना बीमा राशि जो अभी पांच लाख है, से बढ़ाकर दस लाख किया जाए तथा पंजीकृत व्यापारियों के स्टाॅक का बीमा कराने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की हो।
इन 32 जिलों के व्यापारियों ने लिया हिस्सा
इस सम्मेलन में लगभग 32 जिलों के व्यापारियों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से आगरा, बरेली, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस , शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, पीलीभीत, इलाहाबाद, फूलपुर, बस्ती, गोंडा आदि जिले के व्यापारियों ने सैंकड़ों की संख्या में भाग लिया।
ये रहे मौजूद
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, नगर वरिष्ठ मंत्री सौरभ नरूला, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह, ओमकार अहलावत एवं आगरा से गोविन्द अग्रवाल, दर्शन सिंह सिकरवार, अशोक गोयल, माधव मोहन बंसल, चन्द्रमोहन खण्डेलवाल, महेन्द्र सिंह वर्मा, संजय अग्रवाल, विकास मोहन बंसल, चरनजीत सिंह बंटी, गोपाल खण्डेलवाल मेरठ से विनीत शारदा, संजय शर्मा, मुरादाबाद से विकास जैन, वरिष्ठ मंत्री मनमोहन अग्रवाल, गाजियाबाद से तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री नानक चन्द गोयल, नवीन अग्रवाल, राम अग्रवाल, लखनऊ मण्डल के संयोजक संजय गुप्ता, शामली से सुभाष धीमान, नरेन्द्र अग्रवाल, पंकज वालिया, अनुज अ्रवाल, बदायूं से प्रदीप भारद्वाज, सहारनपुर से अनिल त्यागी आदि अनेकों व्यापारियों ने भाग लिया।
Published on:
22 May 2018 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
