28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीकेंड पर आगरा आ रहे हैं तो जाम से बचने के लिए जरूरी है ये खबर

दो दिन गणपति विसर्जन के चलते शहर में किया गया है रूट डायर्वट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 22 Sep 2018, 10:43 AM IST

route diversion

route diversion

आगरा। गणपति महोत्सव की आगरा में धूम है। शनिवार, रविवार और सोमवार को गणपति का विसर्जन होगा। बड़ी संख्या में गणेश भक्त प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सड़कों पर निकलेंगे। आगरा ट्रैफिक पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन किया है। रविवार और सोमवार को सुबह छह बजे से शाम को प्रतिमा विसर्जन होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद ने इस डायवर्जन को जारी किया है।

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर यमुना किनारा रोड पर दो दिन भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। इसके चलते लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। रविवार और सोमवार को सुबह छह बजे से शाम को प्रतिमा विसर्जन होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद के मुताबिक डायवर्जन प्लान इस प्रकार है।

इन रास्तों से बचकर निकलें
यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर की ओर जा सकेंगे।

वाटरवर्क्‍स चौराहा से यमुना किनारा होते हुए शमशान घाट चौराहे तक सभी प्रकार के भारी और हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विक्टोरिया पार्क से कोई भी भारी वाहन बस, ट्रैक्टर और डीसीएम यमुना किनारे नहीं जाएंगे।यमुना किनारे रोड पर हाथी घाट पर गणोश प्रतिमाओं का विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

आंबेडकर पुल से एत्माद्दौला साइड से कोई भी व्यावसायिक वाहन बेलनगंज या यमुना किनारे होते हुए नहीं जाएंगे।

बेलनगंज, सीओ छत्ता ऑफिस से यमुना किनारे सड़क पर कोई भी व्यावसायिक हल्के और भारी वाहन नहीं जाएंगे।

बिजली घर चौराहे से कोई भी रोडवेज बस, टूरिस्ट बस या व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की ओर नहीं जाएगी।

स्ट्रैची ब्रिज रेलवे पुल एत्माद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

हाथी घाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाइन वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को शमशान घाट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए सरकारी सवारी वाहन एमजी रोड रिंग रोड से आ जा सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग