6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में सिंहद्वार से प्रवेश करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

समरसता संगम कार्यक्रम स्थल सुनारी में तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

2 min read
Google source verification
मोहन भागवत

मोहन भागवत

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) आगरा विभाग द्वारा 24 फरवरी को शास्त्रीपुरम के सुनारी में होने वाले समरसता संगम में प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे सिंहद्वार से सरसंघचालक डॉ. मोहन मोहन भागवत, संतगण, मातृशक्ति व अतिथिगण प्रवेश करेंगे। योगाभ्यास करने वाले स्वयंसेवकों के लिए पृथक द्वार का निर्माण किया गया है। वहीं अन्य दूसरे द्वार से भी कार्यक्रम में पंजीकृत स्वयंसेवकों, व्यवस्थाओं में लगे लोगों का का प्रवेश होगा। कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी गौरव दयाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी व एसएसपी ने मुख्य मंच से लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। ग्राम सुनारी में आने व जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेजयल व यातायात आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें
24 फरवरी को देश और प्रदेश की जानी-मानी दो हस्तियों का यहां होगा मिलन

रंगोली का रहेगा आकर्षण

स्वयंसेवकों के बैठने के स्थान को कुल 18 खंडों में बांटा गया है। प्रत्येक खंड में 720 स्वयंसेवक बैठेंगे। यह संख्या अधिक भी हो सकती है। साथ ही रंगोली को इस प्रकार से रेखांकित किया गया है कि समरसता संगम में आने वाले सभी लोगों को वह आसानी ने दिखाई दे जाए। साथ ही रंगों का संयोजन भी इस प्रकार से किया गया है कि कार्यक्रम का भाव भी स्पष्ट हो जाए। कार्यक्रम में बनाए जा रहे मुख्य मंच की ऊंचाई 10 फुट रखी गई है, जहां से सरसंघचालक अपना बौद्धिक देंगे। पास ही ध्वज स्थापित होगा। ध्वज की उंचाई 30 फुट रखी गई है।

पानी की 20 हजार बोतलें

कार्यक्रम में आने वाले स्वयंसेवकों व अतिथियों के लिए 20 हजार पानी बोतलों की व्यवस्था रखी गई है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए दो टीमों बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी धर्मजागरण विभाग के स्वयंसेवकों पर रहेगी। वाहन पार्किंग के लिए चार स्थान बनाए गए हैं। करीब 100 बसें आगरा महानगर से आएंगी। एक बस में 60 स्वयंसेवक होंगे। 40 बसें रागबाग व फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद नगर से आएंगी।

agra gaurav dayal" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/02/21/rss_dm_ssp_2396410-m.jpg">

समीक्षा की गई

कार्यक्रम स्थल पर ही एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने जिम्मेंदारियों में लगे स्वयंसेवकों से साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, प्रांत प्रचार प्रमुख केशवदेव शर्मा, विभाग संघचालक हरीशंकर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वोहरा, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, सह विभाग कार्यवाह रमेश, सुनील, महानगर संघचालक विजय गोयल, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, महानगर कार्यवाह अरविंद चौहान, एड. सुरेंद्र गुप्ता, महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।