
मनमोहन
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कमान नए हाथों में आ गई है। कुछ को हटाया गया है, तो कुछ को प्रोन्नत किया गया है। बृज प्रांत और आगरा विभाग में व्यापक परिवर्तन किया गया है। इस निमित्त कासगंज जिले के सोरों में बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। क्षेत्र प्रचार आलोक कुमार, प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला और विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र खासतौर पर मौजूद रहे।
बृज प्रांत के पदाधिकारी
चुनाव अधिकारी क्षेत्र कार्यवाह मनवीर और प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने प्रस्ताव रखा। सुभाष वोहरा ने समर्थन किया। जगदीश वशिष्ठ मैनपुरी को फिर से संघचालक चुना गया। राजपाल (एटा) को फिर से प्रांत कार्यवाह बनाया गया। राजुकमार मथुरा को सहकार्यवाह, युवराज मथुरा को बौद्धिक प्रमुख, भवेन्द्र शर्मा आगरा को व्यवस्था प्रमुख, दिलीप गोयल आगरा को सह व्यवस्था प्रमुख, केशव देव शर्मा (आगरा) को प्रांत प्रचार प्रमुख (अबतक विभाग कार्यवाह थे), प्रमोद शर्मा पूर्व कुलपति को प्रांत संपर्क प्रमुख (अशोक कुलश्रेष्ठ के स्थान पर), प्रमोद चौहान सीए को सह संपर्क प्रमुख, प्रदीप मथुरा को शारीरिक प्रमुख चुना गया। अशोक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट को विशेष संपर्क विभाग, सुभाष वोहरा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य और अरुण शर्मा (बेरली) को घोष प्रमुख बनाया गया। श्याम (पूर्व महानगर संघचालक) को प्रांत सेवा प्रमुख घोषित किया गया।
आगरा विभाग के पदाधिकारी
आगरा विभाग में संघ की दृष्टि से चार जिले हैं- फतेहाबाद , फतेहपुर सीकरी , रामबाग और आगरा महानगर। विभाग पदाधिकारियों के चयन के लिए महानगर संघचालक विजय गोयल ने प्रस्ताव रखा और सुनील ने अनुमोदन किया। हरिशंकर को फिर से विभाग संघचालक, पंकज को विभाग कार्यवाह, रमेश (रामबाग जिला) को सह विभाग कार्यवाह, सुनील को शारीरिक प्रमुख से हटाकर सह विभाग कार्यवाह, राजीव रघुवंशी आगरा को बौद्धिक प्रमुख, अशोक शर्मा को सेवा प्रमुख, संजीव माहेश्वरी संपर्क प्रमुख, संजीव रामबाग वाले को सह शारीरिक प्रमुख घोषित किया गया। भगवान स्वरूप को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया।
मनमोहन निरंकारी को बड़ा दायित्व
मनमोहन निरंकारी को आगरा महानगर प्रचार प्रमुख से प्रोन्नत करते हुए विभाग प्रचार प्रमुख बनाया गया। इसके साथ अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का सदस्य मनोनीत किया गया। उनके साथ संतोष फतेहपुर सीकरी को भी प्रतिनिधि सभा का सदस्य बनाया गया। संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के कार्यक्रम के लिए प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला को पालक अधिकारी घोषित किया गया। वे 24 फरवरी को सुनारी गांव में आएंगे।
Published on:
07 Jan 2018 07:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
