चार साल के रिपोट कार्ड झूठ का पुलिंदा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि सांसद चौधरी बाबूलाल ने जो विकास कार्य के दावे किए हैं, वे खोखले हैं। विकास केवल कागजी हुए हैं। जिन योजनाओं को सांसद चौधरी बाबूलाल गिना रहे हैं, सभी योजनाएं कांग्रेस सरकार की थी जो लगभग पूरी हो चुकी थी। अपने गोद लिए गांवों में सांसदजी गए तक नहीं। भाजपा सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड झूठ का पुलिंदा है। जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।