
samajwadi party
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में व्यापारियों को सुरक्षा, महंगाई कम कर देने जैसे मुद्दों को दिखाकर व उनके कंधों का सहारा लेकर झूठ मत हासिल किया। सबसे ज्यादा इस भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा व्यापारियों को महंगाई देकर लूटने का काम किया है। व्यापारी आज नोटबंदी के बाद जीएसटी की मार झेल रहा है। छोटे छोटे कारोबारियों का व्यापार खत्म हो गया। व्यापारी आज आत्महत्या पर उतारू है, उनके रोजी रोजगार के साधन खत्म होने के कगार पर हैं। उसका कारण भारतीय जनता पार्टी है। जिन व्यापारियों के दम पर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई वहीं 2019 में इस सरकार को जड़ से उखाड़ने के फेंकने का करेंगे। ये कहना है आगरा के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का। वाजिद निसार द्वारा व्यापारियों को एकजुट कर समाजवादी पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। अभी हाल में ही व्यापारियों के प्रकोष्ठ का गठन भी हुआ है। जिसके बाद समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा का दंभ तोड़ने का दम भर रही है।
कानून व्यवस्था पर व्यापारियों को साध रहे सपाई
प्रदेश में जो सरकार कानून व्यवस्था की दुहाई देकर आई थी। आज उसी सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा सरकार में व्यापारियों की जान खतरे में हैं। आए दिन जनप्रतिनिधियों को धमकियां मिल रही हैं। जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। ये कहना है आगरा समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी और महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता का। सौरभ गुप्ता ने बताया कि व्यापारी समाजवादी की धारा से लगातार जुड़ रहा है। जब सपा शासन में थी तब भी व्यापारी सपा के साथ था। इस लोकसभा चुनाव में जो जिन व्यापारियों ने भाजपा को सत्ता सौंपी, अब वे ही सत्ता से उतारने में महती भूमिका निभाएंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को धमकी दी जा रही है, जो ये दर्शाता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले किस कदर बढ़े हुए हैं।
व्यापारियों को लगातार जोड़ रहे
समाजवादी पार्टी द्वारा व्यापारियों के बीच जाकर उन्हें अखिलेश यादव की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को बताया जा रहा है। पिछले चार साल में केंद्र सरकार द्वारा आगरा के लिए किए गए वादे जो अधूरे के अधूरे रह गए हैं, उनकी जानकारी भी दी जा रही है। ऐसे में लोकसभा 2019 का लक्ष्य भाजपा के लिए आसान दिखता नजर नहीं आ रहा है।
Published on:
29 May 2018 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
