सपाइयों में खुशी
वहीं इस जीत से सपाइयों में खुशी का माहौल है। भले ही अन्य सीटों पर भाजपा कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय से सटे इस वार्ड से सपा ने जीत दर्ज की है, जिससे सपाई खासे उत्साहित हैं। पार्षद पति हेमंत प्रजापित ने बताया कि ये विकास की जीत है। जो काम क्षेत्रीय जनता के लिए कराए हैं और जो विकास पूर्व में किया गया है, उसका प्रेम जनता ने उपहार स्वरूप एक बार फिर झोली में डाल दिया है।