आगरा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार आगरा में पांच अक्टूबर को हो रहा है। इसके लिए समाजवादियों में खासा उत्साह व्याप्त है। सपाई जोश के साथ इस राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, इससे पहले लखनऊ में 23 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भी होना है। इस सम्मेलन में आगरा से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आगरा विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट बेशक न मिली हो, लेकिन पार्टी की नीतियों से बहुत लोग प्रभावित होकर जुड़े हैं।