'स्मार्ट बूथ' ऐप में बूथ कमेटियों को ऑनलाइन फीड किया जाएगा। आधुनिक तकनीकियों के माध्यम सदस्य का पंजीकरण बूथ पर हो जाएगा। इस प्रकार फर्जी और निष्क्रिय रूप से काम करने वालों को घर बैठकर बूथ कमेटी बनाने पर रोक लगाई जा सकेगी। ऐप को तीन तरह से कंट्रोल किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय, जिला और विधानसभा कार्यालय तक ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। इसमे फ़ोटो के साथ बूथ कमेटी की सूची बनाई जाएगी, जिसको डाउनलोड कर शेयर भी किया जा सकेगा।