सपा को मिला बड़ा फायदा
आगरा में जब जब समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, तो पूरे प्रदेश में बड़ा फायदा मिला। सबसे पहले आगरा में 1993 में डॉ. सीपी राय ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कराई थी। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में सपा की जीत हुई। मुलायम सिंह यादव पांच दिसम्बर 1993 से तीन जून, 1995 तक मुख्यमंत्री रहे। फिर 2003 में होटल अतिथि में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी हुई। इसके बाद फिर विधानसभा चुनाव हुए और मुलायम सिंह यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। 29 अगस्त, 2003 से 11 मई, 2007 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव पांच दिसम्बर, 1989 से 24 जून, 1991 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे थे। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 7-8 जून, 2011 को लोहिया नगर (तारघर मैदान, मालरोड) पर हुआ। इस अधिवेशन के बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिली। मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। सरकार पूरे पांच साल चली है। सपा ने 2009 में जीआईसी मैदान पर राष्ट्रीय अधिवेशन किया था, तब लोकसभा चुनाव होने थे, विधानसभा चुनाव नहीं।