
लोकसभा चुनाव से पहले बाबा रामदेव का ऐलान, नहीं करेंगे किसी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार
नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव ने आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी को झटका दिया है। बाबा रामदेव ने घोषणा कर दी है कि वह लोकसभा चुनाव 2019 में किसी भी सियासी पार्टी का प्रचार नहीं करेंगे। सोमवार को दिल्ली में फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन के एक कार्यक्रम में पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि 2019 में होने वाले चुनाव में वह किसी भी पार्टी के पक्ष में नहीं उतरेंगे। चुनाव के दौरान वह निरपेक्ष भूमिका में रहेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "मैंने स्वंय को करैक्टर बिल्डिंग (चरित्र निर्माण), नेशनल बिल्डिंग (राष्ट्र निर्माण), एजुकेशन (शिक्षा), हेल्थ (स्वास्थ्य), रिसर्च (अनुसंधान), एग्रीकल्चर (कृषि)... जो देश के बड़े मुद्दे हैं। जिससे देश महान बनेगा। उन पर खुद को केंद्रित किया है। इसलिए मैं अपने आप को एक सर्वदलीय, निर्दलीय एक गैर राजनैतिक चरित्र के रूप में भारत माता की सेवा कर सकूं । भारत माता को अपनी आर्ध्य मानकर, कर्म को अपना धर्म मानकर सेवा करूं। राष्ट्र प्रेम से बड़ा कोई धर्म । राजनैतिक मेरा सरोकार बस इतना ही है कि देश में सिर्फ अच्छे लोगों का राज हो। " इस अवसर पर बाबा रामदेव ने ये भी कहा कि, "पतंजलि में किसी भी विदेशी निवेशक को निवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह शेयर बाजार का रुख भी नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद 2015 तक पतंजलि देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनी बन जाएगी।
2014 में किया था प्रचार
बता दें कि बाबा रामदेव ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार किया था। साथ ही उस दौरान वह महंगाई, घोटाले और काला धन जैसे मुद्दों पर यूपीए सरकार को घेरते हुए नजर आए थे। कांग्रेस पर वह जमकर बरसे थे।
Published on:
09 Oct 2018 10:07 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
