समझ ही नहीं पाए किस तरह करना है व्यापार
व्यापारी नेता मनोज गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार ने जीएसटी लगाया, सबसे बड़ी खामी ये रही कि व्यापारियों को पूरी तरह नियम ही नहीं समझाए गए, कि व्यापारियों को जीएसटी में किस तरह काम करना है। क्योंकि वेट की प्रणाली में और जीएसटी की प्रणाली में बहुत बड़ा अंतर है। जीएसटी प्रणाली पूरी तरह तकनीकि पर आधारित है और तमाम व्यापारी ऐसे होते हैं, जो कम पढ़े लिखे होते हैं। उन सभी व्यापारियों को अपना रिर्टन दाखिल करने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हुआ।