2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बाबा साहब का मिशन अधूरा भाजपा करेगी पूरा’

दलितों की राजधानी में एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष और भाजपा विधायकों ने ऐसे मनाई आंबेडकर जयंती
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 14 Apr 2018, 6:23 PM IST

bjp

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा के अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे जी के अध्यक्षता में दलितों के मसीहा भारत के संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 127 वी जयंती पर मोहन पूरा ईदगाह स्तिथि प्रतिमा पर भाजपाइयों द्वारा माल्यार्पण किया गया ।।

इसके बाद होटल एवरग्रीन ईदगाह आगरा पर बाबा साहब के जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुया यहां मंचस्थ बक्ताओ में बाबा साहब के जीवन पर विचार रखते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुधीर एस हलवासिया जी ने कहा कि दलितों के मसीहा बाबा साहब ने अपने जीवन काल मे संघर्ष करते हुए दलित समाज के अलावा शोषित वंचितो के कल्याण के कार्य भी किये बाबा साहब के विचारों के अनुयायी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने बाबा साहब के अबशेषो को देश मे ही नहीं विदेशो में भी सुरक्षित रखने का कार्य किया है। बाबा साहब ने हमको दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया हमें उनको बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि योगी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए कई योजनाओं में करोड़ों रुपये के योजना बताई।

उनके जीवन में जो हुया, वो अमानवीय था
एससी एस टी आयोग के अध्यक्ष सांसद राम शंकर कठेरिया ने बाबा साहब के जीवन पर बोलते हुए कहा कि उनके जीवन में जो हुया, वो अमानवीय था। आजादी से पहले हमारे देश की सामाजिक विसंगतियों से हार नहीं मानीं। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाया देश को संविधान देने वाले बाबा साहब ने अपने निजी जीवन के अपमान की तिलांजलि देकर भारत को सामने रखकर देश को संविधान दिया। लेकिन, आज बाबा साहब को कुछ राजनीतिक दल अपनी जागीर समझते हैं। लेकिन, सब जानते हैं इनकी बातों में कोई नहीं आएगा प्रधानमंत्री मोदी ने 200 करोड रुपये लगाकर दिल्ली में एक स्मारक समर्पित किया है।

सामाजिक तिरष्कार को झेलते हुए स्वयं को किया सिद्ध
राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिवशंकर शर्मा ने कहा कि कालांतर में आम्बेडकर ने सामाजिक तिरष्कार को झेलते हुए स्वयं को सिद्ध किया। डॉ. आंबेडकर के सेवाभाव का भी परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि आम्बेडकर जीवन को पढ़ने से आम जनमानस को क्रोध आ जायेगा। उन्होंने प्राचीन रुढ़िवादिता के खिलाफ कई आंदोलन किए लेकिन, उन्होंने अपने अनुयायियों को कभी हिंसा के लिए नहीं किया। वर्तमान में जिस प्रकार से उनके नाम पर समाज को बांटने का कार्य किया जा रहा है, जो बडा ही दुखद है। विदेशों में उन्होंने समता मूल विचारों को देखा। उन्होंने वहां जाती धर्म के नाम पर भड़काया नहीं जा सकता है। इसी सोच को वे यहां भी देखना चाहते थे। अपने माता पिता की 14वी संतान बाबा साहब ने अपनी माता की कोख को धन्य कर दिया।

दलितों का सम्मान केवल भाजपा में
उत्तर के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि विषम परिस्तिथियों में बाबा साहब ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया बाबा साहब के नाम का राजनीतिक दलों ने उनके नाम पर दलितों का शोषण किया है भाजपा उनके मिशन को आगे बढ़ा रही है दलितों का सम्मान केवल भाजपा में है। दक्षिण विधानसभा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बाबा साहब के जीवन पर बोलते हुए कहा कि पूरे देश मे समरसतापूर्ण कार्यक्रम किये जा रहे है। डॉ.आंबेडकर ने भारत की राजनीति की दशा और दिशा को बदल दिया वो महामानव जीवन मे अनेकों सामाजिक बदलाव करने की भूमिका निभाई, आज हमको प्रेरणा लेनी चाहिए कि समाज को उनके व्यक्तित्व से सीखने की आवश्यकता है। 127 वी जयंती पर श्री उपाध्याय ने कहा बाबा साहब का मिशन अधूरा भाजपा करेगी पूरा। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता है, कर्म से व्यक्ति महान होता है। उन्होंने विपरीत स्तिथि में शिक्षा ग्रहण की लंदन के अंदर गोलमेज कोंफ्रेंस में बुलाया गया था। उन्होंने हमेशा राष्ट्रवादी कार्य किया साइमन कमीशन का विरोध किया।।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

अंत में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने जय भीम जय भारत के घोष से अपने बात को शुरू करते हुए कहा कि बाबा साहब के व्यक्तित्व जैसा ना कोई है ना कोई होगा उनके जीवन से जुड़ी कई घटनाओं का जिक्र किया। बाबा साहब के मिशन को पूरा करने के लिए पंडित दीनदयाल को अपना अंत्योदय का विचार अपनाना होगा। संचालन हेमन्त भोजवानी ने किया। महानगर के महामंत्री कार्यक्रम के संयोजक महानगर महामंत्री अशोक पिप्पल ने व्यवस्थायो का संभाला। कार्यक्रम में केशो मेहरा, प्रमोद गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, रामबाबू हरित, भगवान दास दक्ष, मनोज राजौरा, रश्मि सिंह, निर्मला दीक्षित, भानु महाजन, राजकुमार गुप्ता, अशोक कोटिया, नवल तिवारी, जे डी शर्मा, बबलू लोधी, निर्मला दीक्षित, निहाल सिंह धाकड़, अभिषेक गुप्ता, मोंटी, संजीव चौबे, मंजू वार्ष्णेय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रामवीर सोवरिया, हरिओम रघुवंशी, निखिल शर्मा (महन्त). महेश शर्मा, पार्षद राजेन्द्र माहौर रघु पंडित, शिवम सागर, जयदीप सोनकर, भारत शर्मा, इरफान कुरैशी, रामवीर सिंह, मनीष साहू, प्रतिमा भार्गव, हेमा चौहान, राहुल वैध, राहुल सागर, श्याम अष्ठाना, बंटी बघेल, अशोक अग्रवाल, योगेश त्यागी, मून पंडित, अर्जुन सिंह, जितेंद्र सविता, सह मीडिया प्रभारी दिनेश आगरिया और महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश