आगरा: पहाड़ों से भी ठंडा
आगरा का अधिकतम तापमान शनिवार को 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री नीचे है। यह तापमान मनाली (15.3 डिग्री), कुल्लू (20 डिग्री), और मसूरी (23.8 डिग्री) जैसे पहाड़ी शहरों से भी कम रहा। पूरे दिन सूर्य कोहरे की चादर में छिपा रहा, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस हुआ।