scriptशरद पूर्णिमाः श्वांस, अस्थमा, अलर्जी की दवाई का वितरण आज, इनसे कीजिए सम्पर्क | Sharad Purnima asthma allergy medicine in gurudwara guru ka taal today | Patrika News

शरद पूर्णिमाः श्वांस, अस्थमा, अलर्जी की दवाई का वितरण आज, इनसे कीजिए सम्पर्क

locationआगराPublished: Oct 24, 2018 08:27:08 am

 
गुरुद्वारा गुरु का ताल पर दवा का वितरण निःशुल्क किया जाएगा।

gurudwara guru ka taal

gurudwara guru ka taal

आगरा। आज शरद पूर्णिमा है। ताजमहल पर चमकी होगी। घरों में खीर बनाई जाएगी। इसके साथ ही श्वांस, दमा, अस्थमा, अलर्जी के मरीजों को निःशुल्क दवाई का वितरण किया जाएगा। 24 अक्टूबर को बाईपास स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल के भाई नंदलाल समागम हाल में मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह द्वारा किया जाएगा। दवा के साथ दुआ भी दी जाती है।
यह भी पढ़ें

शरद पूर्णिमा की रात को जब श्रीकृष्ण ने किया था महारास, छह महीने तक नहीं हुई थी सुबह, पढ़िए श्रीकृष्ण महारास का पूरा वृतांत

खीर में दी जाएगी आयुर्वेदिक दवाई

गुरुद्वारा गुरु के ताल के मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह एवं समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक दवाई है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। यह दवाई संत बाबा साधु सिंह जी मौनी के समय से ही निःशुल्क वितरित की जा रही है। दवाई खीर में डाल कर मरीज की उम्र एवं कितना पुराना मर्ज है, की जानकारी करने के बाद दी जाती है। खीर को पूरी रात चंद्रमा के प्रकाश में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें

24 october, 2018 का राशिफलः तुला समेत तीन राशि वालों को खुशखबरी मिलने का योग, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

सुबह चार बजे खाएं
सुबह चार बजे नित नेम के पाठ के पश्चात दवाई का सेवन करना होता है। इसमें कुछ परहेज होते हैं, जो दवाई वितरण के समय बताए जाएंगे।। इस दवाई को ग्रहण करने देश के विभिन्न राज्यों से मरीज आते हैं। हजारों लोगों का रोग ठीक हो चुका है।

यह भी पढ़ें

कार्तिक मास के 13 नियम, जिनके पालन से मिलता है सुख

शाम छह बजे से वितरण

दवाई वितरण शाम छह से रात्रि नौ बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी इन नम्बरों से प्राप्त की जा सकती है- ०५६२-२६०३०५१, ९५४८३१२१८२ एवं ९३१९७९५१९७।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो